यूपी चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मी तेज: ‘Cockroach Janata Party’ को मिला पहला प्रत्याशी, इस मुस्लिम नेता ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा में आई “Cockroach Janata Party” अब राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही है। मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने इस पार्टी को लेकर मजाकिया अंदाज में बयान दिया और कहा कि अगर दफ्तर खुला हो तो उन्हें भी ज्वाइन करा दिया जाए। उनके बयान को समाजवादी पार्टी में शामिल होने के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 May 2026, 5:08 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। राजनीतिक दलों की रणनीतियों और नेताओं के बयानों के बीच अब सोशल मीडिया की दुनिया से निकली एक नई “पार्टी” भी चर्चा का विषय बन गई है। नाम है Cockroach Janata Party यानी CJP। सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स के रूप में शुरू हुई यह “पार्टी” अब यूपी की राजनीति में भी एंट्री करती नजर आ रही है।

बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए लिखा “bjp vs cjp”। इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया। लोग अलग-अलग तरीके से इस पोस्ट का मतलब निकालने लगे। कुछ ने इसे राजनीतिक तंज बताया तो कुछ ने इसे आने वाले चुनावों की रणनीतिक बयानबाजी माना।

इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने भी इस मुद्दे पर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी।

“कॉकरोच पार्टी ज्वाइन कर लूं…”

मऊ पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि एक कॉकरोच पार्टी काफी इस समय चर्चा में है, क्यों ना इसे ज्वाइन कर लूं और इसी से चुनाव लड़ूं। कोई मुझे ले चले, यहां कार्यालय खुला हो तो ज्वाइन करा दें। अब्बास अंसारी का यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा पड़े। उनका यह वीडियो और बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Stock Market Close: 135 अंक फिसला सेंसेक्स, रियल्टी शेयरों की तेजी ने बाजार को दिया सहारा

अखिलेश यादव का भी लिया नाम

बातचीत के दौरान अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी ज्वाइन करने के लिए कह रहे थे। अब्बास के इस बयान को सिर्फ मजाक भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सपा के साथ उनके संभावित राजनीतिक समीकरण के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उन्होंने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर अगला चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया से राजनीति तक पहुंची CJP

दरअसल, “Cockroach Janata Party” नाम सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर मीम्स, पोस्ट और राजनीतिक तंज लगातार वायरल हो रहे हैं। कई लोग इसे मौजूदा राजनीतिक हालात पर व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं। अखिलेश यादव के “bjp vs cjp” पोस्ट के बाद यह नाम अचानक और ज्यादा सुर्खियों में आ गया। इसके बाद कई नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

लूट और गैंगस्टर केस का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था आतंक

सपा में शामिल होने के संकेत?

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी फिलहाल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके समाजवादी पार्टी के साथ करीबी रिश्तों की चर्चा लगातार होती रही है। अब उनके हालिया बयान के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में होने हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं रह गया, बल्कि राजनीतिक नैरेटिव बनाने का बड़ा हथियार बन चुका है। ऐसे में “Cockroach Janata Party” जैसे नाम भी अब राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनने लगे हैं। हालांकि यह पार्टी वास्तविक रूप से कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन जिस तरह नेताओं के बयान आ रहे हैं, उससे यह साफ है कि सोशल मीडिया की राजनीति अब असली राजनीति को भी प्रभावित करने लगी है।

Location :  Lucknow

Published :  21 May 2026, 5:08 PM IST

Advertisement