हिंदी
कलुआ उर्फ कलिया गिरफ्तार
Agra : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक लाख रुपये का इनामी अपराधी आखिरकार STF के शिकंजे में आ गया। हरदोई जिले के मल्लावां थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे कलुआ उर्फ कलिया को STF ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चोरी, लूट, पशु चोरी और गैंगस्टर समेत दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
STF के मुताबिक आरोपी को आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में हाथी घाट यमुना किनारे रेलवे ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश वहां छिपा हुआ है। इसके बाद STF की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी 20 मई 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर की गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले कासगंज के नदरई इलाके में रहकर अपने परिवार के साथ पशु चोरी, भैंस चोरी, लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। हरदोई समेत कई जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहता था और मथुरा, आगरा व अलीगढ़ जैसे जिलों में छिपकर रह रहा था।
सुहागरात से पहले टूटा दूल्हे का सपना! शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने किया ऐसा कांड, उड़ गए होश
STF के अनुसार आरोपी का नाम कई चर्चित वारदातों में सामने आ चुका है। वर्ष 2017 में मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में भैंस चोरी और मारपीट के मामले में उसका नाम आया था। इसके अलावा 2020 में अलीगढ़ और हरदोई में हुई पशु चोरी की घटनाओं में भी आरोपी शामिल रहा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं।
STF अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में भी जुट गई है।
Location : Agra
Published : 21 May 2026, 4:55 PM IST
Topics : Agra news crime news UP Police UP STF Uttar Pradesh News