
BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर (Img: X)
Kushinagar: कुशीनगर में शुक्रवार को BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले के साथ एक हादसा हुआ। हाटा-कप्तानगंज रोड पर मथौली नगर पंचायत ऑफिस के सामने काफिले की तीन गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गाड़ियां डैमेज हो गईं। इस हादसे में सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और एक पुलिस अधिकारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को कप्तानगंज से हाटा की ओर जा रहे थे। मथौली नगर पंचायत ऑफिस पहुंचने पर BJP के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका वेलकम किया। सेरेमनी के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वेलकम सेरेमनी खत्म होने के बाद काफिला हाटा के लिए निकल गया।
ये भी पढ़ें- Census 2026: अब अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे नागरिक, झांसी एडीएम ने की खास अपील
इसी दौरान काफिले के पीछे चल रही तीन गाड़ियों में अचानक टक्कर हो गई। टक्कर में गोरखपुर किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और पुलिस एस्कॉर्ट वाली टाटा सूमो गाड़ी शामिल थी।
बताया जा रहा है कि तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। अचानक हुई टक्कर से काफिले में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे।
इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिस एस्कॉर्ट को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- यूपी की बड़ी खबर: UP PCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द, मेंस और इंटरव्यू होंगे दोबारा
काफिले ने टक्कर के बाद ट्रैफिक में रुकावट से बचने के लिए क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क के किनारे किया। कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति सामान्य होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला अपनी अगली मंजिल के लिए रवाना हो गया।
Location : Kushinagar
Published : 27 November 2026, 5:05 PM IST