UP Politics: राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में BJP ने किसे सौंपी जिम्मेदारी? 2027 चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नए जिला प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर को नई सूची जारी की। रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह को जिम्मेदारी मिली है। लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और नोएडा में भी नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।