हिंदी
मसूरी: गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड का मसूरी (Queen of Hills) आज भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। 'नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे' के शुरू होने के बाद अब दिल्ली से मसूरी पहुंचना बेहद आसान हो गया है। लोग मात्र 3.5 से 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां का तापमान दिल्ली-यूपी के मुकाबले काफी कम रहता है। यहां आने वाले पर्यटक केंपटी फॉल्स, मॉल रोड और गन हिल पॉइंट जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का आनंद लेते हैं। शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं और बादलों से घिरी पहाड़ियां सैलानियों को गर्मी से तुरंत राहत देती हैं। (Img- Internet)
Published : 21 May 2026, 12:36 PM IST