बालों के झड़ने और ग्रोथ न होने से परेशान लोगों के लिए अमरूद की पत्तियों वाला नुस्खा चर्चा में है। यह देसी उपाय हेयर फॉल कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जानिए अमरूद की पत्तियों के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

आजकल बालों का झड़ना, टूटना और ग्रोथ रुकना आम समस्या बन गई है। बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खराब डाइट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर मिलने वाले पारंपरिक और नैचुरल नुस्खों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। (Img: Google)
जानकारी के अनुसार, इस नुस्खे का रेगुलर इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह नुस्खा पूरी तरह से नैचुरल है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिक कारणों से कुछ लोगों को कम उम्र में ही बालों की समस्या होने लगती है। हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, पोषण की कमी और बहुत ज़्यादा हेयरस्टाइलिंग भी बालों को कमजोर करती है। केमिकल प्रोडक्ट्स के लगातार इस्तेमाल से स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है, जिससे बाल जड़ों से कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। (Img: Google)
अमरूद के पत्तों में विटामिन B और C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को पोषण देते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन पत्तों को डैंड्रफ कम करने, बालों की जड़ों को मज़बूत करने और नए बालों की ग्रोथ में मददगार माना जाता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में भी अमरूद के पत्तों के इस्तेमाल का ज़िक्र है। (Img: Google)
इस नुस्खे को बनाने के लिए 8 से 10 ताजे अमरूद के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें ये पत्ते डालकर उबाल लें। जब पानी हल्का पीला हो जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर पानी को छान लें, ठंडा होने दें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं, 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट बाद बाल धो लें। इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है। (Img: Google)