हिंदी
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने जिस उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया, वह क्षेत्र की राष्ट्रभक्ति और एकता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री और अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा मिला है।
Published : 14 August 2026, 12:24 PM IST