क्यों ढहा ममता दीदी का डेढ़ दशक का सियासी किला, जानिए टीएमसी की करारी हार की पूरी कहानी 

पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हो गया है। ममता के गढ़ में बीजेपी सेंध मार दी है। बीजेपी ने ममता के डेढ़ दशक का बनाया किला ढहा दिया है। 

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 May 2026, 2:04 PM IST

Kolkata:  चुनाव रुझानों में पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी ने ममता के गढ़ में बीजेपी सेंध मार दी है। बीजेपी ने ममता के डेढ़ दशक का बनाया किला ढहा दिया है। उधर भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं।

बंगाल में बीजेपी की जीत; भगवा लहर के पीछे ये 5 बड़े फैक्टर

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। भवानीपुर सीट किसकी झोली में जाएगी इसे लेकर मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

West Bengal Election Result: बंगाल में जानिये बीजेपी किसे बनाने जा रही मुख्यमंत्री?

भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। भाजपा से यहां शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के नतीजों को देखते हुए  सियासी हलचल तेज हो गई है। मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

टीएमसी के पूर्व नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उन्हीं के गढ़ में कड़ी टक्कर दी। 2021 के मुकाबले 2026 में भाजपा का सांगठनिक ढांचा अधिक मजबूत हुआ। बूथ स्तर पर केंद्रीय बलों की तैनाती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने भाजपा को बढ़त दिलाई।

बीजेपी की इस बढ़त के पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण टीएमसी के खिलाफ एंटी-इन्कंबेंसी का असर साफ दिखा। वहीं बीजेपी का मजबूत संगठन, बूथ लेवल मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति ने उसे जमीन पर मजबूती दी। इसके साथ ही युवा वोटरों और नए मतदाताओं का रुझान भी इस बार बीजेपी की तरफ जाता दिखा। स्थानीय मुद्दों जैसे रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। जिसका असर सीधे वोटिंग पैटर्न पर पड़ा।

भाजपा की जबरदस्त लहर

पार्टी ने राज्य में जोरदार प्रचार किया, जिससे 15 साल बाद टीएमसी का किला ढह गया।

Location :  kolkata

Published :  4 May 2026, 2:02 PM IST