
बंगाल में बीजेपी की जीत के असली धुरंधर (Img: Dynamite News)
Kolkata: ओडिशा में 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की पहली बड़ी जीत के बाद, पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भी ऐसा इतिहास रच दिया है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। 294 सीटों वाली विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंचकर BJP अब पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
इस ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के बीच, आइए जानते हैं मुख्य रणनीतिकारों के बारे में जिन्होंने पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार कमल खिलाया है। जानिये कौन हैं वो असली धुरंधर।
इस जीत में पहला नाम आता है सुनील बंसल का, जिन्हें 2022 में पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया था। अपनी लो-प्रोफ़ाइल कार्यशैली और डेटा-आधारित योजनाओं के लिए जाने जाने वाले सुनील बंसल ने BJP की पहुंच को जमीनी स्तर तक बढ़ाने के लिए 'साइलेंट वोटर्स' की पहचान करने और फीडबैक-आधारित सूक्ष्म रणनीतियां बनाने पर जोर दिया।
पश्चिम बंगाल की जीत के पीछे बीजेपी के असली धुरंधर #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #ResultonDynamiteNews pic.twitter.com/pepZ2eS5ms
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
ओडिशा में BJP की सफलता का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है, जिससे उनकी रणनीतिक क्षमता पहले ही साबित हो चुकी थी।
इस ऐतिहासिक जीत में निशिकांत दुबे, बिप्लब देब और महेश शर्मा का योगदान भी अहम रहा। इन नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने का काम किया।
BJP की यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है।
Location : Kolkata
Published : 4 May 2026, 1:44 PM IST
Topics : Assembly Election Results 2026 Assembly Elections 2026 Mamata Banerjee Nishikant Dubey Result on Dynamite News