
मौसम का ताजा अपडेट (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर चल रहा है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में शनिवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी यूपी में शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों में यूपी में दस्तक दे सकता है।
पूर्वी यूपी में 26 जून से 2 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में भी 30 जून से 2 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में 29 जून को तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने दिया बड़ा बयान
इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
Deoria News: मोहर्रम जुलूस में करतब दिखाना पड़ा महंगा, हुआ ये हाल
पूर्वी और मध्य भारत में मौसम रहेगा सक्रिय
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।
Location : New Delhi
Published : 27 June 2026, 6:44 AM IST