Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत जानिए देशभर के मौसम का ताजा हाल

देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी है। लोगों ने ठंडियों के गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान औसतन 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 November 2025, 6:33 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच कुछ राज्यों में हो रही बारिश, ठंड के अहसास को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आज तीन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण के तीन राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है। इस बारिश की वजह से इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी।

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा

दिल्ली एनसीआर में आज (9 नवंबर) को तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। सुबह-शाम आसमान में कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंडक बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जबकि 9 और 10 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसी तरह 11, 12 और 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में और कमी आ सकती है। सुबह-शाम आसमान में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। लोगों को स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने की जरूरत है।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

IND vs AUS 5th T20: बारिश बिगाड़ने वाली है खेल? जानें 5वें T20 में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी इलाकों (लाहौल-स्पीति, किन्नौर, लंबा) में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में सर्द हवाएं और कोहरा रहेगा।

बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले हफ्ते में पहाड़ी राज्यों समेत राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। नवंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और कमी आने की संभावना है।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 November 2025, 6:33 AM IST