Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत जानिए देशभर के मौसम का ताजा हाल

उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है जिससे अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न परिस्थितियाँ बनी हुई हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 6:52 AM IST
google-preferred

New Delhi: उत्तर भारत के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है और अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन में धूप तेज हो रही है।

कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है, हालांकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहती है। दिल्ली में मौसम शुष्क है, दिन में हल्की गर्माहट और सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, साथ ही हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में सोमवार को आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा और पंजाब में भी लगभग इसी तरह का मौसम है—सुबह हल्की ठंड और दिन में साफ आसमान के साथ मध्यम तापमान, हालांकि कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं।

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में इन्होंने मारी बाजी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर तेज चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में रविवार को हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे।

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना है और 30 मार्च को भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मार्च और मध्य भारत में 30-31 मार्च के दौरान छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

IPS कपल की शाही शादी: जोधपुरी लुक में छाए कृष्णा बिश्नोई, पिता-बेटे के डांस ने जीता दिल

छिटपुट बारिश और तेज हवा की संभावना

वहीं, पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे पूर्वी भारत में इस सप्ताह छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ गरज, चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान छिटपुट भारी वर्षा भी हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस सप्ताह छिटपुट वर्षा के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 March 2026, 6:52 AM IST

Advertisement