
भारी बारिश-आंधी का अलर्ट (IMG: Pinterest)
New Delhi: मानसून के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 17 अगस्त को देश के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 19 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 17 अगस्त को बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, खीरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी 17 अगस्त को मौसम को लेकर सतर्क रहना होगा। राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बन सकती है।
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। राजधानी पटना में 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
झारखंड के रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में बारिश और आंधी की संभावना है। यहां तेज हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और पुरबा बर्धमान में भारी बारिश और तेज हवा का असर दिख सकता है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, काले बादलों के बाद झमाझम बारिश… गर्मी से राहत या आफत?
राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चूरू और फलौदी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मध्य प्रदेश में सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मंडला, खरगोन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी, कुलगाम, किश्तवाड़, मुजफ्फराबाद और उधमपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हवा के झोंकों की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
17 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री, मुंबई में 29 और 28 डिग्री, चेन्नई में 35 और 28 डिग्री, कोलकाता में 28 और 27 डिग्री, लखनऊ में 29 और 27 डिग्री तथा पटना में 32 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने का अनुमान है। वहीं रांची में 29/23 डिग्री, भोपाल में 27/24 डिग्री, जयपुर में 33/26 डिग्री, शिमला में 25/20 डिग्री और नैनीताल में 22/21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 16 August 2026, 6:46 PM IST