
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Gemini AI)
New Delhi: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर खतरनाक तेवर दिखा रहा है। बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में सड़क पर निकलने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मौसम में यह बदलाव कई मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने की स्थिति बताई गई है। इसके अलावा निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर दक्षिणी तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक गर्त बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का असर भी कई राज्यों के मौसम पर पड़ सकता है। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों में बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी मौसमी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, पीलीभीत, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सहारनपुर, सोनभद्र, बदायूं, ललितपुर, गोरखपुर, इटावा, आजमगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी लखनऊ में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सावधान! यूपी के 24 जिलों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिहार के कई जिलों में 7 सितंबर को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। गया, बक्सर, भोजपुर, पटना, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
झारखंड में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। रांची, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, मीरपुर, बारामूला और किश्तवाड़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। श्रीनगर में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 7 सितंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं। यहां मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कालिम्पोंग, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, बांकुड़ा, कूचबिहार और दुर्गापुर में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पंजाब के कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
UP में आसमानी आफत का अलर्ट: आगरा से प्रयागराज तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का नया रुख
राजस्थान के भरतपुर, करौली, झालावाड़, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, बारां, बूंदी, दौसा, भीलवाड़ा, अलवर, जैसलमेर, उदयपुर और श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश में कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, नर्मदापुरम, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
7 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्री, मुंबई में 30 और 26 डिग्री, चेन्नई में 34 और 28 डिग्री, कोलकाता में 33 और 27 डिग्री, लखनऊ में 30 और 28 डिग्री, पटना में 32 और 27 डिग्री, रांची में 29 और 23 डिग्री, भोपाल में 28 और 23 डिग्री, जयपुर में 34 और 25 डिग्री, शिमला में 24 और 17 डिग्री तथा नैनीताल में 21 और 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
Location : New Delhi
Published : 6 September 2026, 7:14 PM IST