यूपीएससी CSE 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर रचा इतिहास, जानिये सफलताा के पीछे की कहानी

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी ईशान भटनागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार और प्रदेश में खुशी की लहर है।

Updated : 6 March 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Bhopal: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC CSE 2025) का अंतिम परिणाम आज 6 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है।

ईशान भटनागर ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5

इस साल के परिणामों में मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी ईशान भटनागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5 (AIR 5) प्राप्त की है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश के शीर्ष पांच सफल उम्मीदवारों में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भोपाल शहर में खुशी का माहौल है।

UPSC Result 2025: एआर राजा मोहिद्दीन की कहानी आपको भी करेगी प्रेरित, जानिये कैसे क्रेक की सिविल सेवा परीक्षा और बने IAS

अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ-साथ कई अन्य अभ्यर्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल की हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

पहले प्रयास में कई बड़ी परीक्षाएं पास

जानकारी के अनुसार, ईशान भटनागर ने अपने पहले ही प्रयास में कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने CLAT, AILET और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं को भी पहली बार में ही पास कर लिया। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और मजबूत तैयारी का परिणाम मानी जा रही है।

UPSC Result 2025: वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़ जिनिया अरोरा बनीं देश की 6वीं टॉपर, पहले आई थी इतनी रैंक

शहर और प्रदेश के लिए गर्व का पल

ईशान भटनागर की सफलता से भोपाल और पूरे मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है। युवाओं के लिए उनकी उपलब्धि एक प्रेरणा बनकर सामने आई है। जानकारों का कहना है कि लगातार मेहनत, सही रणनीति और धैर्य से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। UPSC 2025 के परिणाम ने एक बार फिर देशभर के लाखों युवाओं को सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया है।

Location : 
  • Bhopal

Published : 
  • 6 March 2026, 4:46 PM IST

Advertisement
Advertisement