हिंदी
नई दिल्ली से शंघाई के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। व्यापार और कूटनीति के क्षेत्र में यह नई पहल अहम मानी जा रही है। वहीं केंद्र सरकार ने जनगणना 2026 की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पढ़िए पल- पल का लाइव अपडेट्स
देशभर से बड़ी खबरें पढ़िए लाइव अपडेट्स में
पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पार्टी ने अदालत से मांग की है कि इसे बिहार मामले के साथ सुनवाई में शामिल किया जाए। कांग्रेस का दावा है कि इस मामले में न्याय मिलना बेहद जरूरी है।
फरीदाबाद पुलिस ने आतंकवाद के एक बड़े खतरे को नाकाम करते हुए 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह मात्रा किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकती थी। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का अंतिम निर्णय 4 दिसंबर को किया जाएगा। यह मामला पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है और इसमें सरकारी जमीन के अवैध लेन-देन का आरोप है।
गुजरात पुलिस ने हाल ही में दो ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिन पर लखनऊ स्थित RSS दफ्तर की रेकी करने का आरोप है। पूछताछ में आतंकियों ने साजिश की पूरी रूपरेखा बताई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 300 किग्रा RDX बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई आतंकियों की योजना को विफल करने में अहम साबित हुई। बरामद सामग्री का इस्तेमाल गंभीर धमाकों के लिए किया जाना था, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक की सियासत आज फिर गरमा सकती है, क्योंकि LoP आर अशोक और भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र आज मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे हैं। यह कदम सरकार पर दबाव बनाने और मुद्दों को उजागर करने की रणनीति के तहत लिया गया है। राजधानी में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवा दोबारा शुरू हो गई है। दिल्ली से शंघाई के लिए उड़ान भरना दोनों देशों के बीच संबंध सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह पहल व्यापार, पर्यटन और आपसी संवाद को नया आयाम दे सकती है।
New Delhi: देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों के बीच भारत के लिए आज का दिन कई अहम घटनाओं का साक्षी बना। पांच साल बाद भारत और चीन के बीच रिश्तों में नई शुरुआत हुई, जब दिल्ली से शंघाई के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई- इसे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में सुधार का संकेत माना जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने 10 नवंबर से राष्ट्रीय जनगणना की प्री-टेस्ट प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, जो जनगणना 2026 की दिशा में एक बड़ा कदम है। इधर, पटना के दानापुर से दर्दनाक खबर आई है, जहां एक मकान का छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम छा गया है। दिल्ली से भी राहतभरी खबर आई है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिसंबर तक राजधानी में 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कुल मिलाकर, देश की राजधानी से लेकर सीमाओं तक भारत इस वक्त विकास, आपदा और कूटनीति- तीनों मोर्चों पर सुर्खियों में है। हर अपडेट यहीं- लाइव ब्लॉग में पढ़िए।