हिंदी
नई दिल्ली : देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है। वहीं इससे पहले केरल सबसे अधिक प्राभिवत राज्य बना हुआ है। वहीं इसके बाद गुजरात, दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए अस्पतालों में कोविड 19 से संबंधी तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। सभी राज्यों को निर्देश दिए गए है। कोविड 19 को देखते हुए ऑक्सीजन , बेड, वेंटीलेटर और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की जाए।
जानकारी के मुतााबिक बता दें कि कोरोना मामले देश में तेजी से बढ़ गए हैं। अब तक मरीजों की संख्या 5000 से ज्यादा हो गई है। वहीं 24 घंटे की बात करें तो चार लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण है जो घर पर ही इलाज के बाद ठीक हो गए।
बीते 24 घंटे में कोविड 19 के 30 नए मामले सामने
जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस साल जनवरी में 55 लोगों की मरने की खबर सामने आई है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड 19 के 30 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद बाद मरीजों की संख्या 500 हो गई। वहीं लखनऊ में सिविल अस्पताल में डॉक्टर कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर होम आइसोलेशन में चले गए।
इस साल कोरोना से ये पहली मौत
जानकारी के मुताबिक बता दें कि नोएड में भी बीते 24 घंटे में नए 32 मामले सामने आए हैं। ऐसे में कोविड की संख्या बढ़ कर 190 हो गई है। इसमे 79 पुरुष 111 महिलाएं शामिल है। वहीं स्वास्थ विभाग ने कोविड से तीन महीने की बच्ची की मौत की पुष्टि की। इस साल कोरोना से ये पहली मौत है। वहीं नोएडा में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए धारा 163 लगाई गई है। जो 7 जून से 9 जून तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में कोई भी प्रदर्शन नहीं कर सकेगा।
देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है। वहीं इससे पहले केरल सबसे अधिक प्राभिवत राज्य बना हुआ है। वहीं इसके बाद गुजरात, दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।
Location : News Delhi
Published : 7 June 2025, 3:03 PM IST
Topics : Corona COVID 19 Dynamite News Hindi News Latest News