
चंद्रिमा भट्टाचार्य
New Delhi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा नाम जो अपनी प्रशासनिक कुशलता के साथ-साथ अपने पहनावे के लिए भी जानी जाती है, यह नाम है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी और भरोसेमंद मानी जाने वाली 70 वर्षीय चंद्रिमा भट्टाचार्य है, जो स्वास्थ्य और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री है।
अन्य नेताओं से अलग
दरअसल राजनीति के अलावा उनके जीवन के कई ऐसे रंग हैं, जो उन्हे अन्य नेताओं से अलग बनाते हैं। जय बांग्ला के नारे के साथ- साथ अब वह जय दुर्गा और जय महाकाल के उद्घोष से भी बंगाल की सियासत में चर्चा का केंद्र बन गयी।
राजनीति के हर मोर्चे पर मुस्तैद
राजनीति के अलावा उनके जीवन के कई ऐसे रंग हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाते हैं, ‘जय बांग्ला’ के नारे के साथ-साथ अब वह ‘जय दुर्गा’ और ‘जय महाकाल’ के उद्घोष से भी बंगाल की सियासत में चर्चा का केंद्र बन गयीं। प्रशासनिक कामकाज से लेकर रेड रोड पर नृत्य के ताल तक, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने साबित किया है कि वह राजनीति के हर मोर्चे पर मुस्तैद हैं.
टीएमसी के गलियारों में एक जुमला
टीएमसी के महिला विंग में चंद्रिमा के सजने-संवरने के अंदाज पर खूब चर्चा होती है। उनके सिंदूर लगाने का तरीका बिल्कुल अलग है। वह अक्सर अपनी साड़ी के रंग से मैच करती हुई डबल बिंदी लगाती हैं, जो उनकी पहचान बन चुकी है। टीएमसी के गलियारों में एक जुमला मशहूर है- मीडियम बिंदी, डार्क लिपस्टिक आर चंद्रिमा दी।
चंद्रिमा भट्टाचार्य न केवल मंत्री हैं बल्कि हिडको की चेयरमैन भी है। उनकी धार्मिक आस्था भी अटूट है। वह हिंदुस्तान पार्क की दुर्गा पूजा से जुड़ी है। रेड रोड पर होने वाले दुर्गा कार्निवल में वह नृत्य करती हैं। सबसे हैरानी की बात है कि वह कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली।
Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 2:24 PM IST