बिगड़ती तबीयत के बीच क्या भूख हड़ताल तोड़ेंगे सोनम वांगचुक? समर्थन में उतरे कई नेता; जानिए ये बड़े अपडेट

पुलवामा या लद्दाख नहीं, इस बार देश के युवाओं और परीक्षा सुधार के लिए सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 18 दिनों से आमरण अनशन पर हैं आज 19वां दिन है। आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उनसे मुलाकात करेंगे। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच यह मामला अब हाई कोर्ट पहुंच चुका है।

Updated : 16 July 2026, 12:02 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश की परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण व जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (गुरुवार को) जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। 'आप' के विधायक संजीव झा ने बुधवार को इस मुलाक़ात की आधिकारिक पुष्टि की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आम जनता से भी युवाओं के हक में चल रहे इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

युवाओं के रोजगार और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग

विधायक संजीव झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए इस आंदोलन के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का यह प्रदर्शन किसी निजी स्वार्थ या हित के लिए नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य देश के भीतर एक पूरी तरह पारदर्शी और साफ-सुथरी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि योग्य युवाओं को रोजगार के सही और निष्पक्ष अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें-परीक्षा प्रणाली में धांधली से फूटा Sonam Wangchuk का गुस्सा, भूख हड़ताल के साथ जंतर-मंतर पर डटे; देखें पूरा Video

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और हाई कोर्ट में याचिका

सोनम वांगचुक परीक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। लगातार जारी इस भूख हड़ताल के कारण अब यह पूरा मामला दिल्ली हाई कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। वांगचुक द्वारा किए जा रहे इस अनशन को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर की गई है, जिससे इस मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें-CJP Protest: जंतर-मंतर पर कटा पानी का कनेक्शन, बुनियादी सुविधाएं भी ध्वस्त; अभिजीत दिपके का पुलिस पर बड़ा आरोप

Location :  New Delhi

Published :  16 July 2026, 11:55 AM IST

Related News

Advertisement