SIR Case: सुप्रीम कोर्ट में अपने वकील के साथ पहुंचीं ममता बनर्जी, सुनवाई को लेकर पढ़ें ये बड़े अपडेट, जानें CJI से क्या कहा?

दरअसल, SIR के खिलाफ ममता सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रही हैं। आज इस मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि केस लड़ने के लिए CJI से जो इजाजत मांगी थी, उसमें ममता ने कहा, “‘कोर्ट के तरीके औरअनुशासन से बखूबी वाकिफ हूं’

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 February 2026, 1:15 PM IST

New Delhi: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपनी वकीलों वाली फौज के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं। दरअसल, SIR के खिलाफ ममता सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रही हैं। आज इस मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि केस लड़ने के लिए CJI से जो इजाजत मांगी थी, उसमें ममता ने कहा, "‘कोर्ट के तरीके औरअनुशासन से बखूबी वाकिफ हूं’

भारत के इतिहास में पहली बार

आपको बता दें कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई मुख्यमंत्री वादी के रूप में सीधे सुप्रीम कोर्ट में मौजूद हुई। सीएम ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट में पेश होते वक्त सफेद साड़ी और काले शॉल में देखा गया।

CJI सूर्यकांत से क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने CJI सूर्यकांत से कहा, "मैं बहुत सामान्य परिवार से आती हूं। हमें कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा है।" ममता बनर्जी ने कोर्ट रूम में यह भी कहा, "मैं कोर्ट रूम में सबसे पीछे बैठूंगी, बिल्कुल पीछे।" आपको बता दें कि इस वक्त पूरे देश की निगाहें सुप्रीम कोर्ट और SIR केस पर है।

CJI सूर्यकांत ने ममता बनर्जी को क्या जवाब दिया?

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने CJI सूर्यकांत से कहा, "मुझे अपनी बात रखनी है, आप मुझे 5 मिनट दीजिए।" इस पर CJI ने कहा, "हम आपको 15 मिनट देंगे, कोई समस्या नहीं।"

बंगाल की सीएम ने कहा- ये सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है

ममता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, "कई BLO की जान चली गई है। ये सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है। हम चाहते हैं कि कोई भी योग्य वोटर लिस्ट से बाहर ना हो। बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। शादी के बाद सरनेम लगाने पर भी वोटर लिस्ट से नाम काट दिए गए। SIR सिर्फ नाम मिटाने के लिए है।" इस पर CJI ने रिप्लाई दिया, "हम भी चाहते हैं कि कोई योग्य लिस्ट से से बाहर ना हो।"

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 February 2026, 1:15 PM IST