
उपायुक्त सौरभ भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर जानकारी लेते हुए (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoghar: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आस्था, अनुशासन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के संकल्प के साथ इस बार श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। उपायुक्त सौरभ भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र, कांवरिया पथ और मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हर हाल में 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलार्पण के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
भीड़ नियंत्रण और सभी को समान अवसर देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। आगामी 30 जुलाई से पूरे श्रावण मास के दौरान बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सभी श्रद्धालु केवल अर्घा के माध्यम से ही बाबा को जल अर्पित कर सकेंगे। इसके साथ ही, वीआईपी (VIP), वीवीआईपी (VVIP) और किसी भी प्रकार की 'आउट ऑफ टर्न' (बिना कतार) पूजा पर पूर्ण रोक रहेगी। प्रशासन का मानना है कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था के लिए सभी को समान कतार में रखना अनिवार्य है।
कम समय में दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पूर्व की तरह 'शीघ्र दर्शनम' की सशुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसका शुल्क सामान्य दिनों में 300 रुपये और सावन या विशेष अवसरों पर 600 रुपये निर्धारित है। शीघ्र दर्शनम की कतार को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर परिसर में एक नया फुट ओवरब्रिज तैयार किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा निरीक्षण और हरी झंडी मिलने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
मेला क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आईपीएस (IPS) और डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित विशेष इकाइयां तैनात रहेंगी-
विभिन्न मार्गों से आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा निशुल्क टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है-
रेल यात्रियों के लिए: जसीडीह स्टेशन क्षेत्र में टेंट सिटी।
सड़क मार्ग के यात्रियों के लिए: कोठिया में ठहरने की व्यवस्था।
पैदल यात्रियों के लिए: कांवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर विश्राम गृह।
इन सभी टेंट सिटी में पेयजल, शौचालय, स्नानघर, पर्याप्त रोशनी और रात्रि विश्राम की मुफ्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़ें-बिना NOC करोड़ों का खेल? PWD सड़क पर मनमानी नाली निर्माण, मामला पहुंचा DM के पास
मुख्य श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन 17 जुलाई से ही बंगला सावन प्रारंभ होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और कतार को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों को अभी से तैनात किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के लिए 13 वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से लगातार चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी।
Location : Deoghar
Published : 17 July 2026, 10:20 AM IST
Topics : Deoghar Baba Mandir Deoghar News Shravani Mela 2026 Shravani Mela Security VVIP Ban Deoghar