Site icon Hindi Dynamite News

Ravan Dahan 2025 Time: आपके शहर में कब जलेगा रावण? जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त

रावण दहन 2025 का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर की शाम 6:03 से 7:10 बजे तक है। देश के कई शहरों में इसी समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। स्थानीय आयोजकों के अनुसार, समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
Ravan Dahan 2025 Time: आपके शहर में कब जलेगा रावण? जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त

New Delhi: देशभर में 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (दशहरा) का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व अच्छाई के बुराई पर विजय का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था।

इस दिन देशभर में जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। रावण दहन से पहले शस्त्र पूजन, दुर्गा पूजा और रामलीला का आयोजन होता है। आइए जानें इस वर्ष दशहरा का शुभ मुहूर्त, रावण दहन का समय और प्रमुख शहरों में कब होगा दहन।

दशहरा 2025 की तिथि और पूजा मुहूर्त

रावण दहन का शुभ मुहूर्त कब?

रावण दहन का समय इस वर्ष 2 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे से 7:10 बजे के बीच का है। यह समय प्रदोष काल और संध्या वेला में आता है, जो रावण दहन के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

Ravan Dahan 2025 Time: आपके शहर में कब जलेगा रावण? जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त

शहरों में रावण दहन का समय

हर शहर में स्थानीय आयोजनों और आयोजक समितियों के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर दहन इसी मुहूर्त में होगा:

दिल्ली: राजधानी में रावण दहन अधिकतर स्थानों पर शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच किया जाएगा। लाल किला मैदान, रामलीला मैदान जैसे बड़े आयोजन स्थलों पर भीड़ उमड़ने की संभावना है।

नोएडा और गुरुग्राम: यहां रावण दहन का समय 6:15 से 7:00 बजे के बीच रहेगा। स्थानीय समितियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा है।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रावण दहन अधिकतर मैदानों में शाम 6:45 बजे के आसपास होगा। कई जगह आतिशबाज़ी का विशेष आयोजन भी किया जाएगा।

Dehradun: पूर्व सैनिक को दिल्ली में मिला गौरव सम्मान, लौटे तो गांव में बजा सम्मान का नगाड़ा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रावण दहन आमतौर पर 6:30 से 7:10 बजे के बीच होता है। ऐशबाग रामलीला मैदान इस दिन सबसे ज्यादा भीड़ वाला स्थल होता है।

कानपुर : कानपुर में रावण दहन का समय 6:30 बजे से शुरू होकर 7:10 बजे तक चलेगा। बड़ा चौराहा, फूलबाग मैदान प्रमुख आयोजन स्थल होंगे।

हर शहर में स्थानीय समितियां मौसम, भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए समय में बदलाव कर सकती हैं। इसलिए अपने इलाके की रामलीला समिति द्वारा जारी समय का पालन करें।

 

Exit mobile version