Dehradun: पूर्व सैनिक को दिल्ली में मिला गौरव सम्मान, लौटे तो गांव में बजा सम्मान का नगाड़ा

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गौरव सम्मान पाकर लौटे डोईवाला निवासी पूर्व सैनिक विनोद कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 October 2025, 1:25 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड के सपूत और माजरी ग्रांट निवासी पूर्व सैनिक विनोद कुमार जब दिल्ली से गौरव सम्मान प्राप्त कर लौटे, तो उनका स्वागत ऐसे हुआ मानो पूरा क्षेत्र गर्व से सराबोर हो गया हो। दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘गौरव सम्मान’ से नवाजा। सम्मान के पीछे उनकी सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को प्रमुखता दी गई।

मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान से महिलाओं को मिला नया जीवन

पूर्व सैनिक विनोद कुमार केवल सेना के अनुशासित जीवन तक सीमित नहीं रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान के माध्यम से महिलाओं को हथकरघा, सिलाई-कढ़ाई और अन्य लघु उद्योगों का प्रशिक्षण देना शुरू किया। उनका उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। आज उनके मार्गदर्शन में अनेक महिलाएं अपने घरों से रोजगार चला रही हैं।

Dehradun: डोईवाला में बुजुर्गों के साथ मनाया गया वृद्धजन दिवस, मिला सम्मान और स्नेह

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता में अग्रणी

सामाजिक योगदान की बात करें तो विनोद कुमार केवल महिला सशक्तिकरण तक सीमित नहीं हैं। पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण अभियान, और स्वच्छता कार्यक्रमों में भी वे सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
गांव-गांव जाकर वे लोगों को जागरूक करते हैं कि देश की रक्षा सिर्फ सीमाओं पर नहीं, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी से भी की जा सकती है।

पूर्व सैनिक को सम्मान

डोईवाला में हुआ सम्मान समारोह, उमड़ा जनसैलाब

गौरव सम्मान प्राप्त कर जब विनोद कुमार बुधवार देर शाम माजरी ग्रांट लौटे, तो उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। गुलदस्ते, मालाएं और देशभक्ति के नारों के बीच पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग और पूर्व सैनिक साथी मौजूद रहे।

Dehradun: तीन दशक पुरानी परंपरा टूटी, डोईवाला और रानीपोखरी में नहीं होगा रावण दहन, जानें वजह

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बांधे तारीफों के पुल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक विनोद कुमार को बधाई देते हुए कहा, "उत्तराखंड वीरों की भूमि है। विनोद कुमार जैसे सपूतों को मिला यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।" उन्होंने यह भी कहा कि समाज निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और विनोद कुमार इसका उदाहरण हैं।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 2 October 2025, 1:25 PM IST

Advertisement
Advertisement