हिंदी
राहुल की शेयर की फोटो पर बीजेपी का सवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए मारपीट के एक वीडियो को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने वीडियो में पिट रहे शख्स को महिला बताकर पेश किया और इसके जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की। पार्टी ने राहुल गांधी से अपनी गलती सुधारने और देश से माफी मांगने की मांग की है।
राहुल गांधी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें कुछ लोग एक शख्स के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है और आरएसएस-बीजेपी से जुड़े लोगों को महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा करने की खुली छूट मिल रही है।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई - RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है। जैसा मैंने कहा था, Mogambo Modi और उसकी सरकार जितना दबाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा। सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। और इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी - पहले से कहीं ज़्यादा। @AmitShah, जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है! सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते। संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज़ नहीं होगा। जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
राहुल गांधी की पोस्ट के बाद बीजेपी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति से जुड़ा एक अन्य वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
बीजेपी का दावा है कि राहुल गांधी ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को महिला के रूप में पेश किया, जबकि वह लड़का है। पार्टी ने इसे राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।
बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को कथित तौर पर गलत जानकारी फैलाने और देश को गुमराह करने के बजाय सच्चाई सामने रखनी चाहिए, अपनी गलती सुधारनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।
हालांकि, बीजेपी के आरोपों और वीडियो को लेकर किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नहीं हो सकी है।
Location : New Delhi
Published : 12 October 2026, 11:32 AM IST
Topics : BJP allegations BJP Rahul Gandhi Latest Political News Rahul Gandhi Video Controversy Rahul Gandhi Viral Video
No related posts found.