नोएडा से गुड़गांव तक ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी: रहेजा डेवलपर्स की 782 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क, जानिये पूरा मामला

ED ने घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में रहेजा डेवलपर्स के 8 ठिकानों पर छापेमारी कर 782.36 करोड़ की संपत्ति जब्त की। कंपनी पर 4600 आवंटियों से 2425 करोड़ ठगने का आरोप है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 11:55 AM IST

Noida: हजारों बेकसूर घर खरीदारों के गाढ़े पसीने की कमाई हड़पने वाले बिल्डरों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड (Raheja Developers Ltd.) की 782.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। दिल्ली जोनल ऑफिस की टीमों द्वारा की गई यह कार्रवाई दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) तक चली, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

4600 खरीदारों से 2425 करोड़ की ठगी

जांच एजेंसी के अनुसार, यह पूरा मामला लगभग 4,600 होमबॉयर्स के साथ की गई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि रहेजा डेवलपर्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 78 में स्थित 'रहेजा रेवांता' (Raheja Revanta) प्रोजेक्ट समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई कागजी प्रोजेक्ट्स का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया। कंपनी ने आवंटियों से कुल 2425 करोड़ रुपये वसूल लिए, लेकिन इसके बावजूद फ्लैट्स का आवंटन नहीं किया गया। हालात यह हैं कि गुड़गांव प्रोजेक्ट के कई आवंटी पिछले 13 वर्षों से अपने आशियाने के कब्जे (पजेशन) का इंतजार कर रहे हैं।

Gajanan Chaturthi: सावन में गजानन संकष्टी व्रत पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे संकट

दिल्ली-एनसीआर में 8 ठिकानों पर छापेमारी, मिले अहम डिजिटल सबूत

ईडी की टीमों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दिल्ली के सैनिक फार्म और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुड़गांव में स्थित कंपनी के कुल 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह पूरी कार्रवाई कंपनी के निदेशकों- विशेषकर नवीन रहेजा और उनके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता को लेकर की जा रही है। मैराथन छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और गोपनीय दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

रात में बरसे बादल तो दिल्ली हुई कूल-कूल, लेकिन उमस बढ़ाएगी टेंशन! जानें अगले 7 दिन का हाल

अब तक कुल 2400 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त

घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के इस गंभीर मामले में ईडी का एक्शन लगातार जारी है। इस ताजा कार्रवाई से पहले भी जांच एजेंसी इस बिल्डर के ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस ताजा जब्ती को मिलाकर ईडी अब तक रहेजा डेवलपर्स की 2399.65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुका है। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी एनसीआर क्षेत्र में स्थित 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। बहरहाल, ईडी की इस सख्त कार्रवाई से रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

Location :  Noida

Published :  2 August 2026, 11:55 AM IST