दिल्ली ब्लास्ट के बाद रद्द हुई प्रेमानंद महाराज की पैदल यात्रा, नहीं होंगे संत के सुबह के दर्शन?

संत प्रेमानंद महाराज की सुबह की पदयात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है। प्रशासन ने यह कदम दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इसी बीच, मथुरा के सभी प्रमुख स्थलों और मंदिरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी।

Post Published By: Shiwali Keshari
Updated : 11 November 2025, 4:54 PM IST
google-preferred

Mathura: दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मथुरा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसका असर संत प्रेमानंद महाराज की सुबह निकलने वाली पैदल यात्रा पर भी देखने को मिला। दिल्ली में हुए धमाके के बाद आज सुबह संत की परिक्रमा स्थगित कर दी गई। प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। आइए जानते हैं पूरे मामले की जानकारी।

संत प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन सुबह पदयात्रा निकालते हैं, जिसमें दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार, भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मथुरा के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते और भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संत की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

Premanand Maharaj's foot pilgrimage was canceled.

रद्द हुई प्रेमानंद महाराज की पैदल यात्रा (Image: Internet)

Delhi Blast Update: i20 कार के चालक का दोस्त पुलवामा से दबोचा, आगामी 24 घंटे में होंगे कई बड़े खुलासे!

खबर से निराश हुए भक्त

मथुरा में प्रेमानंद महाराज की परिक्रमा यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। खबर मिलते ही उनके चाहने वाले भक्त निराश हो गए। मंगलवार की सुबह दूर-दराज से संत के दर्शन के लिए आए भक्तों को पता चला कि यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसके बाद कई भक्त उदास मन से वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग उम्मीद लगाए वहां रुके हैं कि शायद अगले दिन उन्हें महाराज के दर्शन मिल सकें। संत की लोकप्रियता इतनी है कि भक्त अक्सर रातभर उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर इंतजार करते हैं।

Delhi Blast: IED बम और डेटोनेटर, दिल्ली ब्लास्ट के जांच में क्या सामने आया नया सबूत?

दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास धमाका

सोमवार की शाम लगभग 6 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए और कई की मौके पर ही मौत हो गई। इस धमाके ने केवल राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया। शुरुआती अनुमान है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं था और इसके पीछे आतंकवाद से जुड़े तत्वों का हाथ हो सकता है। घटना के तुरंत बाद दिल्ली-NCR के सभी बॉर्डर और देश के कई बड़े शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Location : 
  • Mathura

Published : 
  • 11 November 2025, 4:54 PM IST