रक्षाबंधन पर यात्रियों को मिली राहत तो कहीं झटका: दिल्ली से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, वहीं ये 3 रूट हमेशा के लिए बदले

उत्तर रेलवे ने रक्षाबंधन पर दिल्ली, कानपुर, मेरठ और अंबाला रूट पर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। वहीं 3 स्पेशल ट्रेनों को नए नंबर के साथ रेगुलर कर दिया गया है। यात्रा करने से पहले झांसी मंडल के रीमॉडलिंग के कारण रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देखें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 August 2026, 10:45 AM IST

New Delhi: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे ने त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों से कई विशेष ट्रेनों को पटरी पर उतारने का फैसला किया है।

27 अगस्त से शुरू हो रही ये ट्रेनें दिल्ली को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के दर्जनों प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, अंबाला, शामली, कानपुर, मथुरा और अलीगढ़ जैसे रूटों पर आरक्षित सुपरफास्ट के साथ-साथ अनारक्षित स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं ताकि आम यात्री भी आसानी से सफर कर सकें।

त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

27 और 28 अगस्त को तिलक ब्रिज से मुजफ्फरनगर के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन (04402/04401) चलेगी, जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ होकर जाएगी। इसी तरह दिल्ली-पानीपत-अंबाला (04404/04403) तथा अंबाला-पानीपत के बीच भी विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। शामली से दिल्ली शाहदरा (04408/04407), निजामुद्दीन से मथुरा (04410/04409) और गाजियाबाद से अलीगढ़ (04412/04411) के बीच भी ट्रेनें 27 व 28 अगस्त को मुसाफिरों को राहत देंगी।

Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश

इसके अलावा, कानपुर जाने वालों के लिए नई दिल्ली-कानपुर (02456/02455) 28 अगस्त से 4 सितंबर के बीच विभिन्न तारीखों पर और आनंद विहार-कानपुर (02458/02457) विशेष ट्रेन 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच संचालित होगी।

स्पेशल से रेगुलर हुईं 3 साप्ताहिक ट्रेनें

जहां एक तरफ त्योहार पर स्पेशल गाड़ियां बढ़ाई जा रही हैं, वहीं रेलवे ने 3 प्रमुख साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को अब हमेशा के लिए 'नियमित' (रेगुलर) चलाने का निर्णय लिया है। अब ये ट्रेनें नए नंबरों के साथ ट्रैक पर दौड़ेंगी:

लालकुआं-बंगलूरू स्पेशल: (05074/05073) को रद्द कर अब नए नियमित नंबर 15302/15301 से चलाया जाएगा।
गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल: (05057/05058) की जगह अब नई नियमित ट्रेन 15095/15096 चलेगी।
टनकपुर-अछनेरा स्पेशल: (05062/05061) अब अपने नए नियमित नंबर 15094/15093 के साथ सेवा देगी।

Security Alert: त्योहारों पर मिर्जापुर में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर! SP अपर्णा रजत कौशिक का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगहबानी

झांसी मंडल में रीमॉडलिंग का असर, कई ट्रेनें रद्द

अगर आप सितंबर या अक्तूबर में लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अलर्ट रहने की जरूरत है। झांसी मंडल के अगासोद स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और यार्ड रीमॉडलिंग काम के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इसके चलते जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक और वापसी में 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा बंगलूरू-नई दिल्ली, मुंबई-फिरोजपुर और वास्को डि गामा-हजरत निजामुद्दीन जैसी प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  26 August 2026, 10:45 AM IST