Site icon Hindi Dynamite News

मिलिए उन महानुभावों से, जिनकी वजह से डाइनामाइट न्यूज़ के 10 साल रहे बेमिसाल

राजधानी दिल्ली का कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया गुरुवार शाम ऐतिहासिक क्षणों और एक नए सकारात्मक बदलाव का गवाह बना। मौका था देश के लोकप्रिय ऑनलाइन न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की 10वीं वर्षगांठ और इस अवसर पर आयोजित ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025’ के भव्य एवं गरिमामय समारोह का।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
मिलिए उन महानुभावों से, जिनकी वजह से डाइनामाइट न्यूज़ के 10 साल रहे बेमिसाल

New Delhi: देश का लोकप्रिय न्यूज़ चैनल Dynamite News पिछले 10 वर्षों से तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इन 10 सालों में Dynamite News की तरक्की में सलाहकार मंडल का अहमयोगदान रहा है। हम आप सभी महानुभावों का परिचय अब Dynamite News के सलाहकार मंडल के सम्मानित सदस्यों से करवा रहे हैं। इनकी अमूल्य सलाहों और अनुभवों की वजह से Dynamite News निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

अरुण भटनागर

अरुण भटनागर मध्यप्रदेश कैडर के 1966 बैच के पूर्व IAS अधिकारी हैं। प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने दूरदर्शन और आकाशवाणी में उल्लेखनीय सुधार किए। शासन, लोकनीति और मीडिया में उनका अनुभव प्रेरणा का स्रोत है।

दिनेश त्यागी

दिनेश त्यागी मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के 1981 बैच के पूर्व IAS अधिकारी हैं। वे CSE E-Governance Services India Limited के पूर्व प्रबंध निदेशक रहे हैं और “डिजिटल इंडिया” कार्यक्रम के तहत ग्रामीण भारत को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा। डाइनमाइट न्यूज़ में वे शासन, विकास और नवाचार के क्षेत्र में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

ज्योतिका कालरा

ज्योतिका कालरा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य हैं। उन्होंने मानवाधिकार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी कानूनी विशेषज्ञता डाइनमाइट न्यूज़ को संवेदनशील और विधिक दृष्टि से सशक्त बनाती है।

के. बी. अग्रवाल

के. बी. अग्रवाल, AGMUT कैडर के 1985 बैच के पूर्व IAS अधिकारी हैं। नीति निर्माण और सुशासन के क्षेत्र में उनका गहरा अनुभव है। उन्होंने भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। डाइनमाइट न्यूज़ को वे रणनीतिक और प्रशासनिक मजबूती प्रदान करते हैं।

राम यश सिंह

राम यश सिंह, बिहार कैडर के 1985 बैच के पूर्व IPS अधिकारी हैं। कानून-व्यवस्था और न्याय के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान में वे पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मार्गदर्शन डाइनमाइट न्यूज़ की निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाता है।

डॉ. संजीव सिंह

डॉ. संजीव सिंह दो दशकों से अधिक समय से टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। उन्होंने NDTV, Times Now और अन्य प्रमुख चैनलों में सफल पत्रकार के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता डाइनमाइट न्यूज़ को डिजिटल और संपादकीय दिशा में उचाईयों तक ले जा रही है।

डॉ. शल्या राज

डॉ. शल्या राज एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सामाजिक सुधारक हैं। सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ की CEO के रूप में उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे शिक्षा और समाज के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर रही हैं।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल

सुशील कुमार टिबड़ेवाल एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता और जनसेवक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद मुख्यालय पर श्री दुर्गा मंदिर की स्थापना सहित जनहित के अनेक कार्य किए हैं। उनका जमीनी अनुभव डाइनमाइट न्यूज़ की आवाज़ को आम जनता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डाइनामाइट न्यूज़ के 10 साल बेमिसाल

राजधानी दिल्ली का कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया गुरुवार शाम ऐतिहासिक क्षणों और एक नए सकारात्मक बदलाव का गवाह बना। मौका था देश के लोकप्रिय ऑनलाइन न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की 10वीं वर्षगांठ और इस अवसर पर आयोजित ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025’ के भव्य एवं गरिमामय समारोह का। इस खास अवसर पर देश की कई दिग्गज हस्तियां एकत्रित हुईं। इस मौके पर समाज में बदलाव और उल्लेखनीय योगदान देने वाली विलक्षण प्रतिभाओं को यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version