
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 47 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों-राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को भी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने कई नए चेहरों को भी मौका देकर चुनावी रणनीति का संकेत दिया है।
आगामी केरल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 47 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम जिले की अहम सीट नेमम से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, दूसरे पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को कझाकूट्टम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इन दोनों नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने से केरल की सियासत में मुकाबला और भी कड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।
देखें पूरी सूची
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
Location : News Delhi
Published : 16 March 2026, 5:04 PM IST
Topics : Assembly Elections 2026 bjp candidate Kerela list