
रांची से बड़ी खबर (Img: X)
Ranchi: झारखंड के रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के बीच CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। CID ने उन्हें आवास से गिरफ्तार किया और सीआइडी थाना ले गई। शाम को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। नतीजे घोषित होने के बाद से ही राज्य भर के छात्र सवाल उठा रहे थे और राजधानी रांची में इन मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। इस मामले की जांच CID को सौंपी गई थी और जांच के दौरान CID की टीम ने रांची में JPSC हेडक्वार्टर पर छापा मारा। अब, पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी के बाद जांच एक नया मोड़ ले सकती है।
Location : Ranchi
Published : 10 August 2026, 2:58 PM IST
Topics : CID Jharkhand Protest JPSC L Khiangte Ranchi News