हिंदी
New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP छात्र आंदोलन के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके ने जर्मनी में मौजूद यूट्यूबर ध्रुव राठी को लाइव वीडियो कॉल पर छात्रों से जोड़ दिया। इस दौरान हुई बातचीत और एक बयान के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
वीडियो कॉल के दौरान कहा गया- “ध्रुव राठी को भारत आने की जरूरत नहीं है” के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे समर्थन बताया तो कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए। देखते ही देखते यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहस शुरू हो गई।
Location : New Delhi
Published : 5 July 2026, 5:58 PM IST