जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कुदरत का कहर; भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण पुंछ जिले में हालात गंभीर हो गए हैं। सिर्फ बादल फटने से 7 लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 July 2026, 6:32 PM IST

Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बादल फटने से पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई।

24 घंटों में 27 मौतें

लगातार हो रही बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं की वजह से पिछले 24 घंटों में कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है और प्रभावित इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें - डिजिटल ठगों का नया पैंतरा: क्या आपके पास भी आया RBI का ‘होल्ड मनी’ नोटिस? एक गलती और लग जाएगा 7,500 का चूना

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

पुंछ जिले में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, ये सारी सेवाएं पूरी तरह ठप

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और लोगों को मौसम के हालात को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Location :  Poonch

Published :  20 July 2026, 6:32 PM IST