हिंदी
सीएम हेमंता बिस्वा सरमा (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Dispur: असम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Himanta Biswa Sarma आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी शामिल होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak भी गुवाहाटी पहुंचेंगे। समारोह में एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Assam Vidhan Sabha Election 2026: असम में हिमंत बिस्व सरमा की जीत का ये है सबसे बड़ा कारण
मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के साथ चार मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें Rameswar Teli, Atul Bora, Charan Boro और Ajanta Neog शामिल हैं। वहीं, Ranjit Dass को असम विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।
असम के राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya मंगलवार सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रविवार को ही राज्यपाल ने हेमंता बिस्वा सरमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कई प्रमुख चेहरे भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Location : Dispur
Published : 12 May 2026, 9:06 AM IST