वोट से पहले ‘नोट’ का खेल बेनकाब! 650 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने से उड़े होश; इन राज्यों में हुआ एक्शन

चुनाव से पहले पांच राज्यों में हुई भारी जब्ती ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों की नकदी, ड्रग्स और फ्रीबीज आखिर किसके लिए लाई जा रही थीं? चुनाव आयोग की सख्ती के पीछे की पूरी कहानी और इन बरामदगियों का चुनावी असर क्या होगा, जानने के लिए पढ़ें यह खास रिपोर्ट।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 5 April 2026, 3:45 PM IST

New Delhi: चुनाव को निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। इस सख्ती के तहत अब तक 651.51 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और फ्रीबीज जब्त किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

कहां कितनी हुई जब्ती?

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बरामदगी पश्चिम बंगाल से हुई है। राज्यवार आंकड़े इस प्रकार हैं-

पश्चिम बंगाल: 319 करोड़ रुपये
तमिलनाडु: 170 करोड़ रुपये
असम: 97 करोड़ रुपये
केरल: 58 करोड़ रुपये
पुडुचेरी: 7 करोड़ रुपये

क्या-क्या हुआ जब्त?

जब्त की गई सामग्री का कैटेगरी वाइज विवरण चौंकाने वाला है...

नकदी: 53.2 करोड़ रुपये
शराब: 29.63 लाख लीटर (कीमत 79.30 करोड़ रुपये)
ड्रग्स: 230 करोड़ रुपये
कीमती धातुएं: 58 करोड़ रुपये
फ्रीबीज और अन्य सामान: 231.01 करोड़ रुपये

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ड्रग्स की भारी मात्रा में बरामदगी है, जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर संकेत दे रही है।

सत्ता के गलियारों में हलचल, नीतीश के राज्यसभा जाने से बदल सकता है बिहार का सियासी समीकरण; जानें कब लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सबसे बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में 150 करोड़ रुपये के फ्रीबीज, 65 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 55 करोड़ रुपये की शराब और 39 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं जब्त की गईं। वहीं तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये नकद, 67 करोड़ रुपये के ड्रग्स और 63 करोड़ रुपये के फ्रीबीज पकड़े गए।

असम और केरल भी पीछे नहीं

असम में 56 करोड़ रुपये के ड्रग्स और 20 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई। केरल में 41 करोड़ रुपये के ड्रग्स और 8 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।

Mainpuri News: महर्षि कश्यप और निषादराज गुह की जयंती पर जुटे नेता, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई

चुनाव आयोग ने निगरानी के लिए 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड और 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की हैं। ये टीमें शिकायत मिलने के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई कर रही हैं। आयोग का कहना है कि यह कदम पैसे और लालच के जरिए वोटरों को प्रभावित करने की कोशिशों को रोकने के लिए उठाया गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 April 2026, 3:45 PM IST