Site icon Hindi Dynamite News

DUSU Chunav Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड में ABVP के सभी प्रत्याशी चारों प्रमुख पदों पर बढ़त बनाए हुए हैं। NSUI ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कुल 39.45% मतदान हुआ, जिसमें 1.55 लाख से अधिक वोट पड़े।
Post Published By: ईशा त्यागी
Published:
DUSU Chunav Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित

Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। कल हुई वोटिंग के बाद मतगणना सुबह से जारी है। शुरुआती रुझानों और दूसरे राउंड की गिनती में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सभी प्रत्याशी अपने-अपने पदों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 4 प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दूसरे राउंड में एबीवीपी प्रत्याशियों को मिली बढ़त

दूसरे राउंड की मतगणना में एबीवीपी के प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिख रही है। अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान को 3222 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद तंवर को 1202 वोट, सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी को 2683 वोट और संयुक्त सचिव पद के लिए दीपिका झा को 2437 वोट मिले हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि एबीवीपी चारों प्रमुख पदों पर मजबूत स्थिति में है।

गुरुग्राम में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, MNR बिल्डर के कार्यालय को बनाया निशाना

एबीवीपी के प्रत्याशी कौन हैं?

इस बार एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान, उपाध्यक्ष के लिए गोविंद तंवर, सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए दीपिका झा को मैदान में उतारा था। इन सभी उम्मीदवारों को दूसरे राउंड की मतगणना तक बढ़त मिली हुई है, जिससे उनके जीत की संभावना प्रबल हो गई है।

एनएसयूआई ने लगाए EVM में गड़बड़ी के आरोप

वोटिंग के दिन NSUI और ABVP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला। NSUI ने ABVP पर DU प्रशासन के साथ मिलकर EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, NSUI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि EVM में ABVP प्रत्याशी के नाम के सामने पहले से ही स्याही लगी हुई थी।

DUSU चुनाव 2025 के नतीजे आज आ रहे हैं, ABVP बढ़त में है।

वोटिंग प्रतिशत और तरीका

इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन DUSU के चार प्रमुख पदों के लिए चुनाव EVM मशीन के जरिए कराए गए। कुल मिलाकर इस बार 1,55,000 से अधिक छात्रों ने वोट डाले, जो कि 39.45% मतदान प्रतिशत को दर्शाता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव पहुंचे पंजाब, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

मतगणना कैसी चल रही है?

दिल्ली विश्वविद्यालय DUSU चुनाव 2025 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि मतगणना कैसे हो रही है और तैयारियाँ कैसे चल रही हैं।

अंतिम परिणाम का इंतजार

हालांकि अभी मतगणना जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहा है कि एबीवीपी एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर कब्जा जमा सकती है। अब सभी की निगाहें अगले राउंड के नतीजों और अंतिम घोषणा पर टिकी हुई हैं।

 

 

  • Beta

Beta feature

Exit mobile version