हिंदी
ऑनलाइन प्यार- फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: सोशल मीडिया के दौर में Instagram अब सिर्फ फोटो और reels का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यहां रिश्ते भी बन रहे हैं। लेकिन इन चमकदार प्रोफाइल्स और रोमांटिक चैट्स के पीछे धोखे की एक खतरनाक दुनिया तेजी से बढ़ रही है। हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां दोस्ती और प्यार के नाम पर लोगों से पैसे ठगे गए, निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया गया या भावनात्मक शोषण का शिकार बनाया गया।
डिजिटल पहचान पर भरोसा
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑनलाइन रिश्तों में लोग अक्सर सामने वाले की डिजिटल पहचान पर भरोसा कर लेते हैं, जबकि असलियत कुछ और होती है। आकर्षक प्रोफाइल, महंगे लाइफस्टाइल की तस्वीरें और मीठी बातें लोगों को जल्दी भावनात्मक रूप से जोड़ देती हैं।
भगवान शिव को क्यों ‘कैद’ कर रखा है इस मंदिर में? रहस्यमयी किले की कहानी कर देगी हैरान
नकली पहचान के साथ खेल
कई मामलों में महीनों तक चले रिश्तों के बाद पीड़ितों को पता चलता है कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने भरोसा किया, वह नकली पहचान के साथ खेल खेल रहा था। ऐसे कई बार हुआ जब लोग ऑनलाइन प्यार कर बैठते है मगर बाद में धोखा मिलता है।
गौरतलब है कि आज के समय जिस प्रकार से अपराध हर चिजों में बढ़ रहा है वह काफी चिंता का विषय है ऐसे में सावधान रहना बहुत ही जरुरी है। सोशल मीडिया पर प्यार को खोजना बड़ा ही चुनौतिपूर्ण है।
क्या सोशल मीडिया का प्यार सच्ची भावनाओं पर टिका
युवाओं के बीच बढ़ते इस ट्रेंड ने साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बड़ा सवाल बना दिया है। सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया का प्यार सच्ची भावनाओं पर टिका है, या यह डिजिटल दुनिया का नया धोखा बनता जा रहा है?
Location : New Delhi
Published : 30 May 2026, 6:08 PM IST
Topics : Instagram Love Relationship Scam social media