दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्रयागराज में भी ठहराव

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पुणे-मुजफ्फरपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट और खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेनें प्रयागराज सहित कई स्टेशनों पर रुकेंगी। इनसे यात्रियों को त्योहारों पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 October 2026, 2:27 PM IST

New Delhi: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। रेल प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के जरिए पुणे, मुंबई, मुजफ्फरपुर, अयोध्या और दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज जैसे स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है।

पुणे-मुजफ्फरपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

रेलवे के जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 01481 पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01482 मुजफ्फरपुर-पुणे विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर होगा।

Shraddha Dubey Case: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, माता-पिता से डेढ़ घंटे तक पूछताछ

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 01453 पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01454 मुजफ्फरपुर-हडपसर विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इन ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

मुंबई से अयोध्या के लिए भी मिलेगी सीधी सुविधा

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन 19 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01046 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर होगा। इससे मुंबई, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अयोध्या के यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर की कई रहस्यमयी कथाएं

खुर्दा रोड-दिल्ली के बीच भी चलेगी पूजा स्पेशल

रेलवे ने खुर्दा रोड और आनंद विहार टर्मिनल के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन 21 और 25 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08408 आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन 23 और 27 अक्टूबर को संचालित होगी।

इस ट्रेन का ठहराव सूबेदारगंज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर होगा। रेल प्रशासन के मुताबिक, निर्धारित ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

Location :  New Delhi

Published :  20 October 2026, 2:27 PM IST