सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव पहुंचे पंजाब, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में संसदीय दल के मुख्य सचेतक, धर्मेंद्र यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर आज से दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सपा सांसद आनंद भदौरिया के साथ पहुंचे धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यक्ताओं से मुलाकात की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 September 2025, 11:21 AM IST

Chandigarh: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में संसदीय दल के मुख्य सचेतक, धर्मेंद्र यादव, आज शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को समझना और समाजवादी पार्टी की ओर से राहत कार्यों का जायजा लेना है।

पंजाब दौरे को लेकर बातचीत करते सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव

सपा सांसद आनंद भदौरिया भी मौजूद

धर्मेंद्र यादव चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सपा सांसद आनंद भदौरिया के साथ पहुंचे, जहां उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की ओर रवाना हो गए।

‘गोरखपुर एनकाउंटर दिखावा है’… सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

बता दें कि धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता हैं और उनके दौरे से पार्टी को पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है। इस दौरे के दौरान वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और उनके द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

बाढ़ ने मचाई तबाही

बता दें कि पंजाब में हाल ही में मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। सरकार ने इसे 'अति गंभीर आपदा' घोषित किया है। बाढ़ का असर अब तक पंजाब के 23 जिलों में देखा जा चुका है और सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं। राज्य की नदियां उफान पर हैं, जिससे गांवों और खेतों में भारी तबाही मची हुई है।

DN Exclusive: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi का पंजाब दौरा क्यों रहा खास? जानिए वो 5 बड़ी बातें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 1,48,590 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जबकि 1,400 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसके कारण अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लाखों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा। सबसे ज्यादा तबाही गुरदासपुर में हुई है, जहां के 324 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अमृतसर (135 गांव) और होशियारपुर (119 गांव) भी बाढ़ के चपेट में आए।

बाढ़ के कारण अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार राहत कार्यों में जुटी हुई है और राज्य को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। फिलहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

Location : 
  • Chandigarh

Published : 
  • 19 September 2025, 11:21 AM IST