‘हमने कर दिखया’… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानिये क्या कहा

NEET परीक्षा विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। CJP ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए कहा- 'हमने कर दिखाया'। जानिए पूरा अपडेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 July 2026, 3:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा धांधली को लेकर हफ्तों से डटे छात्रों के लंबे आंदोलन को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देते ही प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल छा गया।

हमने कर दिखाया: CJP और छात्रों की पहली प्रतिक्रिया

इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) और छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमने कर दिखाया!" संगठन ने इसे छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया।

Dharmendra Pradhan Resigns: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’.. खिल उठा हर चेहरा; जंतर मंतर पर सीजेपी का जश्न

लोकतंत्र जीता, लेकिन दो मांगें अभी बाकी

अभिजीत दिपके ने कहा, "कौन कहता है कि सरकार में इस्तीफे नहीं होते? युवाओं की ताकत किसी को भी झुका सकती है। ये बादशाह हमारी वजह से ही बने हैं।"

पीड़ितों के लिए मुआवजे और केस वापसी की मांग

उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। CJP ने मांग रखी है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सारे केस वापस लिए जाएं, आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

CJP Protest: सिर्फ प्रदर्शन नहीं था? दिल्ली पुलिस के बड़े खुलासे ने बढ़ाए सवाल, 2000 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान का दावा

जंतर-मंतर पर लगे इंकलाब जिंदाबाद के नारे

फैसले के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। छात्र ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए एक-दूसरे को बधाई देने लगे और चारों तरफ 'इंकलाब जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 2:51 PM IST

Related News

Advertisement