बीसीसीएल प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ कोकिंग कोल क्षमता का करेगा विस्तार

BCCL ने गुरुवार को अपने लॉन्ग-टर्म ग्रोथ प्लान के तहत 15 MTPA क्षमता वाले ब्लॉक-E प्रोजेक्ट का टेंडर इस वित्तीय वर्ष में जारी करने की घोषणा की। इस दौरान बीसीसीएल ने प्रोडक्शन बढ़ाने और कोकिंग कोल सेक्टर में अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर रोशनी डाली।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 12 February 2026, 7:06 PM IST

Dhanbad:भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने क्षमता विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। इन में उत्पादन क्षमता विस्तार, मूल्यवर्धन तथा कोकिंग कोल क्षेत्र में कंपनी की दीर्घकालिक स्थिति को सुदृढ़ करने से संबंधित महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं।

कंपनी के दीर्घकालिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 एमटीपीए क्षमता वाली ब्लॉक-E परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू वित्तीय वर्ष के भीतर निर्धारित की गई है। परियोजना के कमीशन होने के पश्चात बीसीसीएल के कुल उत्पादन में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की अपेक्षा है। इससे कंपनी का कोकिंग कोयला पोर्टफोलियो और अधिक मजबूत होगा तथा घरेलू इस्पात क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक आपूर्ति व्यवस्था को बल मिलेगा।

भारत-अमेरिका कृषि समझौते को रद्द करने की मांग, BKU ने सौंपा पीएम के नाम ज्ञापन

BCCL के कुल प्रोडक्शन में होगा इजाफा

कंपनी का कहना है कि उसने 2 एमटीपीए क्षमता वाली भोजूडीह वॉशरी का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ कर दिया है। यह वॉशरी आगामी दो से तीन सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण उत्पादन क्षमता पर पहुँचने की अपेक्षा है। इसके परिचालन से कंपनी के वॉश्ड कोयले के उत्पादन में वृद्धि होगी, बेहतर मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित होगी तथा डाउनस्ट्रीम इस्पात क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण वॉश्ड कोकिंग कोयले की आपूर्ति में सहायता मिलेगी।

इन प्रमुख व्यावसायिक पहलों के माध्यम से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड परिचालन दक्षता बढ़ाने, उत्पादन क्षमता में विस्तार करने और अपने मुख्य कोकिंग कोल व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी देश की बढ़ती औद्योगिक एवं अवसंरचना आवश्यकताओं को समर्थन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

T20 World Cup 2026: नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

बीसीसीएल का लक्ष्य

इन्वेस्टर्स मीट के दौरान दिए गए अपडेट्स BCCL के कैपेसिटी बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और अपने मुख्य कोकिंग कोल बिज़नेस को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दिखाई। कंपनी प्रोडक्शन कैपेबिलिटी बढ़ाने और भारत की बढ़ती इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर ज़रूरतों को सपोर्ट करने के लिए कमिटेड है।

Location : 
  • Dhanbad

Published : 
  • 12 February 2026, 7:06 PM IST