Delhi Weather Today: दिल्ली में गिरा पारा, आज फिर बरसेंगे बादल या मिलेगी उमस से राहत? जानें मौसम का पूरा अपडेट

दिल्ली में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को उमस भरी गर्मी के बीच कई इलाकों में बारिश हुई। IMD के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के दौर जारी रहेंगे। 24 अगस्त तक मौसम सुहावना रह सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 August 2026, 7:37 AM IST

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम के समय हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के बाद गिरा न्यूनतम तापमान

गुरुवार, 20 अगस्त को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज धूप भी निकली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर उमस बनी रही। कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जबकि शाम के समय भी बारिश का एक दौर देखने को मिला। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Chandauli: नौगढ़ में सपा की PDA जन पंचायत, वनवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार यानी 21 अगस्त को दिल्ली में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश या एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, रात के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

24 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

IMD के अनुमान के मुताबिक, 22 से 24 अगस्त के बीच भी दिल्ली का मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

बारिश से तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की भी स्थिति बनी। इस दौरान नमी का अधिकतम स्तर 100 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत रहा।

बारिश के असर से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में अलग-अलग इलाकों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Location :  New Delhi

Published :  21 August 2026, 7:37 AM IST