हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार सर्द हो रहे मौसम के बीच सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम और पिछले तीन सालों में नवंबर में सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल के वर्षों में इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 29 नवंबर, 2022 को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
UP Weather Update: बढ़ रही ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में वर्षा होने के बाद पारा और गिरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'जब तक वर्षा नहीं होगी, दिन का तापमान कम नहीं होगा। वर्षा के बाद, तापमान और तेज़ी से गिरेगा।' उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना है, जिससे राजधानी में सुबह-सुबह ठंड बढ़ सकती है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में नवंबर में दिख रही दिसंबर जैसी सर्दी, जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है। इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इस बीच हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान (2023) में 9.2 डिग्री और साल 2024 की बात करें तो 9.5 डिग्री रहा था। निजी मौसम पूर्वानुमान संस्थान स्काईमेट का कहना है कि महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में बारिश के बाद पारा लुढ़कने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जब तक बारिश नहीं होगी तो दिन और तापमान अभी नहीं गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह नमी का स्तर 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग का मानना है कि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2025, 5:25 AM IST
Topics : cold Delhi Rain weather Weather Update