दिल्ली में Swine Flu की एंट्री से हड़कंप: हवा में तैर रहा H1N1 वायरस, जानें खुद को बचाने के लिए कौन सा मास्क है नंबर-1

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू (H1N1)! मानसून और बदलते मौसम के बीच जानिए क्यों बढ़ रहे हैं मामले और डॉक्टर किस मास्क को पहनकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। खुद को सुरक्षित रखने के आसान उपाय यहाँ पढ़ें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 September 2026, 9:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बदलते मौसम और मानसूनी नमी के बीच इन्फ्लुएंजा ए यानी स्वाइन फ्लू (H1N1) का खौफ तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और तेज बुखार के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम में आए इस बदलाव और हवा में बढ़ती नमी ने वायरस को और ज्यादा सक्रिय कर दिया है, जिससे यह संक्रमण एक इंसान से दूसरे इंसान में बेहद तेजी से फैल रहा है।

भीड़भाड़ और बंद कमरे बन रहे संक्रमण का गढ़

स्वाइन फ्लू एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है जो किसी मरीज के खांसने, छींकने या बात करते वक्त मुंह से निकलने वाली बारीक बूंदों (ड्रॉपलेट्स) के जरिए हवा में फैलता है।

दिल्ली के खचाखच भरे बाजारों, मेट्रो, दफ्तरों और स्कूलों जैसी जगहों पर इस वायरस को नए शिकार आसानी से मिल रहे हैं। यही वजह है कि एक भी संक्रमित व्यक्ति संपर्क में आते ही पूरे परिवार या दफ्तर के लोगों को बीमार कर रहा है।

Swine Flu Alert: यूपी में H1N1 का बढ़ता खतरा, 57 जिलों में 551 मरीज; नोएडा से लेकर लखनऊ तक अलर्ट

सुरक्षा का सबसे पक्का कवच: डॉक्टर क्यों दे रहे N95 की सलाह?

H1N1 जैसे सूक्ष्म और हवा में तैरने वाले वायरस से बचाव के लिए साधारण कपड़े का मास्क या सर्जिकल मास्क पूरी तरह से कारगर साबित नहीं होते हैं। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने साफ किया है कि इस बीमारी से बचने के लिए 'N95 मास्क' ही सबसे बेहतर विकल्प है। N95 मास्क चेहरे पर पूरी तरह से फिट होकर हवा में मौजूद 95% से अधिक सूक्ष्म कणों और वायरस को फेफड़ों तक पहुंचने से रोक देता है।

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में H1N1 का खतरा! गर्भवती महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है स्वाइन फ्लू? जानें यहां

लक्षण दिखते ही लें डॉक्टरी सलाह, ना खाएं मनमर्जी दवाइयां

अगर आपको लगातार तेज बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द या भारी कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मौसमी बुखार समझने की भूल न करें। खुद से एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं लेना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हाथों को बार-बार साबुन से धोना, गंदे हाथों से चेहरा न छूना और लक्षण दिखने पर खुद को घर में आइसोलेट करना ही इस बीमारी की चेन को तोड़ने का सबसे आसान तरीका है।

Location :  New Delhi

Published :  5 September 2026, 9:36 AM IST

Advertisement