पहले देवर की मौत, फिर भाभी ने तोड़ा दम, अब तीसरी दस्तक से गांव में हड़कंप; उन्नाव में आखिर कौन सी बीमारी ले रही जान?
उन्नाव के अटवा बैक गांव में स्वाइन फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है। एक ही परिवार के देवर-भाभी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 16 संपर्कों के सैंपल जांच के लिए KGMU लखनऊ भेजे हैं। वहीं एक अन्य 53 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन दिन में चार मौतों से गांव में चिंता है।