
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ट्रेनें कैंसिल (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप अगले 3 से 4 दिनों के भीतर दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड से होकर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली लगाने का बड़ा फैसला किया है।
इस तकनीकी बदलाव और ट्रैक सुधार के कारण 5 से 8 अक्टूबर के दौरान रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहने वाला है। इस रूट पर रोज सफर करने वाले यात्रियों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस पूरे कार्य का सबसे मुख्य ट्रैफिक ब्लॉक 7 अक्टूबर को लिया जाएगा। इस दिन लगभग 6 घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह थमी रहेगी। सबसे ज्यादा असर इसी दिन देखने को मिलेगा, जब कुल 17 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
Indian Railways Special Train: वैष्णो देवी-खाटू श्याम यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, बदलेंगे ट्रेन रूट
रद्द होने वाली ट्रेनों में सिर्फ लोकल ही नहीं, बल्कि देश की प्रीमियम ट्रेनें जैसे जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी, सिरसा-तिलक ब्रिज और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला शामिल हैं।
भले ही मुख्य ब्लॉक 7 अक्टूबर को हो, लेकिन इसकी तैयारी और शुरुआती काम के कारण 5 अक्टूबर से ही ट्रेन संचालन पर असर दिखना शुरू हो गया है। 5 अक्टूबर को दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रद्द की गई है।
वहीं 6 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ (दोनों दिशाओं में) और जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस जैसी 5 ट्रेनें नहीं चलेंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रद्द रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कई दैनिक लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।
रद्दीकरण के अलावा, रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में भी फेरबदल किया है। 6 अक्टूबर को जम्मूतवी-बाड़मेर, ओखा-साबरमती, भुज-दिल्ली और वेरावल-हरिद्वार ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को बरेली-भुज और पातालकोट एक्सप्रेस भी डायवर्ट रहेंगी।
Railway Special: बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बलिया और गाजीपुर के रास्ते तय होगा सफर
कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया जाएगा, जैसे गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस केवल रेवाड़ी तक ही जाएगी। किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे और दिल्ली-साबरमती एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से रवाना होंगी। सफर पर निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या ऐप से शेड्यूल चेक कर लें।
Location : New Delhi
Published : 5 October 2026, 7:44 AM IST