DN Exclusive: दिल्ली मेट्रो ने पहली बार दिया ‘धोखा’, कई स्टेशनों पर नहीं रुकी ट्रेन, दरवाजे और इंटरचेंज भी बंद; जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली मेट्रो अपनी डेडिकेटेड और कमिटेड सेवाओं के लिए विश्व भर में सराही जाती है लेकिन सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने पहली बार अपने यात्रियों को ‘धोखा’ दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 July 2026, 10:56 AM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के मानसून सत्र शुरू होने और जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो अपनी डेडिकेटेड और कमिटेड सेवाओं के लिए विश्व भर में सराही जाती है लेकिन सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और मानसून सत्र के मद्देनजर विवश दिल्ली मेट्रो को पहली बार अपने चेहते यात्रियों को ‘धोखा’ देना पड़ा।

इन स्टेशनों पर नहीं खुले दरवाजे

दिल्ली पुलिस के सुरक्षा संबंधी निर्देशों पर जंतर-मंतर पर भीड़ को सुरक्षित करने और संसद के मानसून सत्र को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए दिल्ली मेट्रो सोमवार को संसद के आसपास के कई स्टेशनों पर नहीं रूकी। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर दरवाजे भी नहीं खुले और इंटरचेंज की सुविधा पर यात्रियों के लिए बंद रखी गई। इन सभी का लक्ष्य जंतर मंतर पर लोगों की भीड़ को रोकना रहा।

ये भी पढ़ें - BIG News on CJP Protest: जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन में लाठीचार्ज, कई नेताओं को साथ ले गई पुलिस; जानिये ताजा अपडेट

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इन्हीं स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई।

पहले भी सुरक्षा कारणों से बदली है व्यवस्था

दिल्ली मेट्रो के लिए सुरक्षा कारणों से स्टेशनों को बंद करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास और इंटरचेंज सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई जाती रही है। हालांकि, संसद सत्र और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर एक साथ कई प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह की पाबंदियां लगने से यात्रियों को इस बार अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - Parliament Session and CJP March Live: संसद सत्र के पहले PM Modi की युवाओं और MPs से बड़ी अपील, सरकार की घेराबंदी में जुटा विपक्ष

ऑफिस जाने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान

मेट्रो स्टेशनों को अचानक बंद किए जाने से सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। रोज की तरह सुबह मेट्रो पकड़ने पहुंचे यात्रियों को पता चला कि कई स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रहीं और एंट्री-एग्जिट भी बंद है। ऐसे में कई लोगों को दूसरे स्टेशन तक जाना पड़ा या फिर ऑटो, बस और कैब का सहारा लेना पड़ा। इससे उनका समय भी ज्यादा लगा और कई कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सके।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 10:26 AM IST

Related News

Advertisement