Parliament Session and CJP Protest Live: डिंपल यादव समेत सपा सांसद हिरासत में, अभिजीत दिपके भी पकड़े गए, क्या बढ़ेगा सियासी बवाल?

सोमवार से संसद के मानसून सत्र को आगाज हो रहा है। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'संसद चलो' मार्च का ऐलान किया है। निषेधाज्ञा के बावजूद जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटी है, वहीं अस्पताल में हिरासत में लिए गए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने उपवास तोड़ने के लिए सख्त शर्तें रखी हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 July 2026 , 4:55 PM
google-preferred

New Delhi: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में भारी तनाव है। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने और निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद, हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं।

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और दंगा-रोधी वाहन तैनात हैं। इस बीच, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि सरकार शिक्षा की जिम्मेदारी ले या सांसद संसद में मुद्दा उठाने का भरोसा दें, तभी वे भूख हड़ताल खत्म करेंगे। प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 20 Jul 2026 04:55 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जेपी नड्डा बोले, बातचीत सौहार्दपूर्ण रही, सहयोग करें सभी

      केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पहली बार बातचीत का प्रस्ताव आया था। सौरव दास और आशुतोष रांका ने उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। नड्डा ने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और प्रशासन को सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग करने की अपील की।

    • 20 Jul 2026 04:30 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: दिल्ली प्रदर्शन पर कर्तव्य भवन में हाईलेवल बैठक जारी

      सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और आईबी प्रमुख की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

    • 20 Jul 2026 04:30 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: अमित शाह के दफ्तर में बड़ी बैठक जारी

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दफ्तर में अहम बैठक जारी है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू मौजूद हैं। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

    • 20 Jul 2026 04:29 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, सौंपा ज्ञापन

      CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखा।

    • 20 Jul 2026 04:09 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: संसद के बाहर नहीं तो कहां होगा प्रदर्शन- खेड़ा

      कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज़ नहीं सुन रही। साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता लाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

    • 20 Jul 2026 04:08 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: सौरव दास का यू-टर्न, दीपके हिरासत में नहीं

      CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके न पुलिस हिरासत में हैं और न ही गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि पुलिस ने दीपके को हिरासत में लिया है। बाद में उन्होंने अपने पहले दावे को संशोधित करते हुए नई जानकारी साझा की।

    • 20 Jul 2026 03:53 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: संघर्ष अभी शुरू हुआ, बोले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

      जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें जंतर-मंतर जाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। उनके अनुसार, यह राज्य के दर्जे, अधिकारों, सम्मान और उनसे छीनी गई चीज़ों को वापस पाने के संघर्ष की शुरुआत है।

    • 20 Jul 2026 03:52 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: प्रदर्शनकारियों का आरोप, बैरिकेड्स में छोड़ा गया करंट

      प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बैरिकेड्स में करंट छोड़ा गया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को पकड़कर हिरासत में लिया।

    • 20 Jul 2026 03:50 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: CJP प्रदर्शन के बीच पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ी

      CJP प्रदर्शन के मद्देनज़र प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

    • 20 Jul 2026 03:41 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: कैमरे में कैद पुलिस कार्रवाई, घायल दिखे प्रदर्शनकारी

      जंतर-मंतर के पास पुलिस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल होते दिखाई दिए। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में कुछ लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया।

    • 20 Jul 2026 03:26 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: CJP बोली, अभिजीत दीपके हिरासत में, सांसद साथ आएं

      CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट कर दावा किया कि पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया है। उन्होंने सभी सांसदों से छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरने की अपील की। साथ ही आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस सख्ती और मारपीट कर रही है।

    • 20 Jul 2026 03:24 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

      विपक्ष के हंगामे और काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से संसद भवन के पास भारी तनाव के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्य सभा की कार्यवाही पहले ही कल तक के लिए स्थगित करने को ऐलान हो चुका है।

    • 20 Jul 2026 02:55 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में लिया

      CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया है। उन्होंने विपक्षी सांसदों से छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरने की अपील की। साथ ही आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा सख्ती और मारपीट की जा रही है।

    • 20 Jul 2026 02:32 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: RBI के पास सात CJP प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में

      संसद के पास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नजदीक से पुलिस ने CJP के सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    • 20 Jul 2026 02:29 PM (IST)

      जंतर-मंतर के पास लाठीचार्ज के दौरान डाइनामाइट न्यूज़ का रिपोर्टर को पीटा गया

      जंतर-मंतर के पास लाठीचार्ज के दौरान डाइनामाइट न्यूज़ के रिपोर्टर माज आलम और कैमरामेन मुहम्मद ओसामा को कवरेज के दौरान लाठी चलाई गई, जिसमें उन्हें चोटे लगी।

    • 20 Jul 2026 02:24 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: लाठीचार्ज पर भड़की कांग्रेस, सरकार से पूछे तीखे सवाल*

      कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और आंदोलनों को रोकने के लिए पुलिस बल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

    • 20 Jul 2026 02:20 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में

    • 20 Jul 2026 02:18 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: आंसू गैस के बीच संसद मार्ग पहुंचे पुलिस कमिश्नर

      संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। कई प्रवेश द्वार बंद हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर संसद मार्ग थाने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

    • 20 Jul 2026 01:27 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: संसद भवन के कई प्रवेश द्वार बंद, सुरक्षा कड़ी

      CJP के संसद मार्च को देखते हुए संसद भवन के कुछ प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल केवल सांसदों के लिए विजय चौक की ओर से आने-जाने का मार्ग खुला रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

    • 20 Jul 2026 12:54 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: सपा सांसदों संग जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव

      समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव अन्य सांसदों के साथ जंतर-मंतर पहुंचीं। उनके साथ रुचि वीरा, राजीव राय समेत कई सांसद मौजूद रहे। सभी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को लेकर अपना समर्थन जताया।

    • 20 Jul 2026 12:52 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: अभिजीत दिपके ने खत्म की अपनी भूख हड़ताल

      अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। आंदोलन और आगे की रणनीति पर जल्द निर्णय लेने की बात कही।

    • 20 Jul 2026 12:50 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले

      CJP के संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास पहुंच गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    • 20 Jul 2026 12:47 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जंतर-मंतर पहुंचे आतिशी और मनीष सिसोदिया, बढ़ा समर्थन

      संसद मार्च की अपील के बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जंतर-मंतर पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी ने दोनों नेताओं के पहुंचने का वीडियो साझा किया। इससे प्रदर्शन को विपक्षी समर्थन मिलने की चर्चा तेज हो गई।

    • 20 Jul 2026 12:39 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: राज्य सभा 12:50 तक स्थगित

      संसद के मानसून सत्र के पहले शुरूआत से ही संसद के दोनों सदनों में भारीस गतिरोध देखने को मिला। राज्य सभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित की गई। लोकसभा की कार्यवाही को भी शुरू होते ही कुछ समय के लिये स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा की कार्यवाही तीसरी बार 12:50 बजे तक स्थगित की गई।

    • 20 Jul 2026 12:39 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जंतर-मंतर पर बैरिकेड तोड़ते CJP समर्थक, बढ़ा तनाव

    • 20 Jul 2026 12:34 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: युवाओं की आवाज़ सुने सरकार, बोलीं डिंपल यादव आज

      सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि युवा अपनी समस्याओं पर आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन सरकार संवाद के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार अपनी बात रख रहे हैं और सोनम वांगचुक भी बातचीत की अपील कर चुके हैं। डिंपल ने छात्रों के समर्थन और उनके मानसिक तनाव पर चिंता जताई।

    • 20 Jul 2026 12:17 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: हंगामे के बीच सुप्रीम कोर्ट जज संख्या बढ़ाने का बिल पेश

      लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से संबंधित संशोधन विधेयक पेश किया। संसद से पारित होने के बाद इस बिल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।

    • 20 Jul 2026 12:16 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: हंगामे के बीच फिर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही

      लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। डिप्टी स्पीकर पैनल के दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही संभाली। विरोध के बीच भी सदन में सूचीबद्ध कार्यों पर काम जारी रहा और कार्यवाही लगातार चलती रही।

    • 20 Jul 2026 12:14 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: 23 दिन बाद AISA छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

      जंतर-मंतर पर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे AISA के तीन छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारी नेहा ने एक्स पर कहा कि इस आंदोलन ने विपक्ष को एकजुट करने और देशभर में लोगों को सड़कों पर लाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

    • 20 Jul 2026 12:12 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जेपी नड्डा से मिलेगी CJP, बातचीत की उम्मीद बढ़ी

      CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि वह और आशुतोष रांका सुबह 11:52 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। उनके अनुसार, सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांगें स्पष्ट हैं और बड़ी संख्या में युवा आंदोलन से जुड़े हैं।

    • 20 Jul 2026 12:10 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, आंदोलन को दिया समर्थन

    • 20 Jul 2026 12:00 PM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: नौकरी, आरक्षण और लाठीचार्ज पर बरसे अखिलेश यादव

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोग भाजपा से जुड़े हैं और किसी दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण से बचने के लिए नौकरियां नहीं दे रही। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज होने पर भी उन्होंने दुख जताया।

    • 20 Jul 2026 11:51 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, अस्पताल ने दी जानकारी

      अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उनके सभी वाइटल पैरामीटर्स सामान्य हैं और अब तक किए गए ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट भी स्थिर है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं।

    • 20 Jul 2026 11:50 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: राजीव चौक मेट्रो पर CJP समर्थकों की भारी भीड़

      संसद कूच के दौरान CJP प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

    • 20 Jul 2026 11:44 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: CJP की युवाओं से अपील, हक़ की लड़ाई लड़ो

      CJP ने एक्स पर पोस्ट कर युवाओं से आंदोलन में जुड़ने की अपील की। हक़ की लड़ाई खुद लड़ने का संदेश दिया।

    • 20 Jul 2026 11:41 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: संसद मार्च से पहले अस्पताल छोड़ना चाहते सोनम वांगचुक

      CJP के संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक ने अस्पताल छोड़ने की अनुमति मांगी। उन्होंने मार्च में शामिल होने की इच्छा जताई।

    • 20 Jul 2026 11:30 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: सदन की कार्यवाही स्थगित

      मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने दोनों ही सदनों में जोरदार हंगामा किया। हंगामे के बाद लोक सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

    • 20 Jul 2026 11:28 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: लाठीचार्ज नहीं हुआ, दिल्ली पुलिस ने किया स्पष्ट दावा

      जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    • 20 Jul 2026 11:25 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: राष्ट्रहित की आवाज़ सदन में गूंजे, बोले प्रधानमंत्री मोदी

      संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सदन में अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर विचार का सम्मान होना चाहिए और सांसद तथ्यों व सार्थक तर्कों के साथ बहस करें। साथ ही, सभी से सत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

    • 20 Jul 2026 11:19 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज, मचा अफरा-तफरी का माहौल

      दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

    • 20 Jul 2026 11:13 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: सोनम वांगचुक की याचिका पर आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा

      दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं देने वाले सिंगल-जज के आदेश को चुनौती दी गई है।

    • 20 Jul 2026 11:12 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: CJP प्रवक्ता सौरव दास डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पहुंचे बातचीत

      कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ले जाया गया। जाते समय उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार के साथ उनकी बातचीत जारी है। प्रदर्शन और मांगों को लेकर दोनों पक्षों के बीच संवाद की प्रक्रिया चल रही है।

    • 20 Jul 2026 10:48 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: राष्ट्रहित की आवाज़ सदन में गूंजे, बोले प्रधानमंत्री मोदी

      संसद के मानसून सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- आज जरूरत है कि राष्ट्रहित में और राष्ट्रभक्ति से भरी आवाजें सदन में उठती रहे। सदन में हर विचार को सम्मान मिले। सभी सांसद सार्थक विचारों और तथ्यों के साथ अपनी बात सदन में रखें। सभी मानसून सत्र में बढ़ चढकर भाग लें।

    • 20 Jul 2026 10:47 AM (IST)

      Parliament Session and CJP March Live: युद्ध संकटों के बावजूद भारत सबसे तेज बढ़ा- मोदी

      संसद के मानसून सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- विश्व लगातार में कहीं न कहीं युद्ध की स्थितियां बनीं रहीं। पश्चिम एशिया का युद्ध बड़ा सकंट का कारण रहा। अनेक बाधाएं और संकट रही। इसके बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से दुनिया में आगे बढ़ी।

    • 20 Jul 2026 10:43 AM (IST)

      संसद में शुरू हुआ मानसून सत्र

      संसद में मानसून सत्र की शुरू हो चूका है और इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से हुई है। संसद परिसर में पीएम मोदी ने कहा- भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में झंडे गाड़े है। भारत का प्रोफाइल पूरे विश्व में मानी जा रही है। भारतीय युवाओं की आकांक्षा अंतरिक्ष से बड़ी।

    • 20 Jul 2026 09:33 AM (IST)

      जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशन बंद

      संसद के मानसून सत्र के बीच CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये हैं। हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरजेंस पहले जैसा ही रहेगा लेकिन यहां से यात्रियों की प्रवेश और निकासी प्रतिबंधित रहेगी।

    • 20 Jul 2026 09:29 AM (IST)

      CJP Parliament March Live: जंतर-मंतर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, आंदोलन को फिर समर्थन

      आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। इससे पहले भी वह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

    • 20 Jul 2026 09:27 AM (IST)

      CJP Parliament March Live: संसद मार्च से पहले कई मेट्रो स्टेशन हुए बंद

      CJP के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले अपडेट जांचने की सलाह दी गई है।

    • 20 Jul 2026 09:11 AM (IST)

      CJP Parliament March Live: सोनम वांगचुक बोले, संसद मार्च तक जारी रहेगा अनशन

      सोनम वांगचुक ने कहा कि उनकी सेहत जैसी भी रहे, उनका अनशन संसद चलो मार्च के बाद ही समाप्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन तभी खत्म करेंगे जब सरकार जवाबदेही स्वीकार करे या संसद में उनके मुद्दों पर ठोस आश्वासन दिया जाए।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 8:09 AM IST

Related News

Advertisement