हिंदी
दिल्ली क्राइम न्यूज़ (Img: Google)
New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकू मारकर हत्या का एक मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो देर रात बुलंद मस्जिद के पास टहलने गए थे, उन पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है, जबकि स्थानीय निवासी इस अपराध से बेहद गुस्से में हैं।
मृतक की पहचान अली अहमद फखरुद्दीन के रूप में हुई है। जो शास्त्री पार्क इलाके का रहने वाला था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रात का खाना खाने के बाद वे अपने घर के पास टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच उनके पास एक युवक आया और नशे का सामान खरीदने के लिए 200 रुपए मांगने लगा। जब बुजुर्ग ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
जब बुजुर्ग ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उन पर लगातार दो से तीन बार चाकू से वार किए, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद, पड़ोसियों और परिवार वालों ने घायल को पास के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का परिवार गहरे सदमे और दुख में डूबा हुआ है।
दिल्ली वालों को मिलेगी राहत! आज आंधी-बारिश के साथ बदलेगा मौसम
सूचना मिलते ही, शास्त्री पार्क थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में मदद के लिए एक क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और फिलहाल आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मामले की जांच अभी जारी है। चाकूबाजी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : New Delhi
Published : 7 May 2026, 10:14 AM IST