अचानक हिलने लगी धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Delhi-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार कि देर रात 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 7 October 2026, 12:40 AM IST

New Delhi: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:23 बजे अचानक धरती हिलने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में लोग सहम गए। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे रही। NCS के आधिकारिक रिकॉर्ड में भूकंप का समय 10:23:13 PM दर्ज किया गया है।

INDIA Bloc Protest: फिर हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, आकाशवाणी भवन से नेताओं को हटाया गया

दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में महसूस किए गए। दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी साझा की। कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

उत्तराखंड के चमोली सहित कई इलाकों में भी धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

हाईकोर्ट के 3 चीफ जस्टिस अब सुप्रीम कोर्ट में: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई सुनीता अग्रवाल समेत तीनों को शपथ

NCS ने जारी की भूकंप की जानकारी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर पर था। NCS ने इसे 'Reviewed' इवेंट के तौर पर दर्ज किया है। इसके मुताबिक, इसका केंद्र नई दिल्ली से करीब 282 किलोमीटर दूर था।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 October 2026, 12:39 AM IST