Delhi Earthquake Today: दिल्ली में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता और कहां रहा केंद्र?
दिल्ली में आज सुबह 8:44 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। NCS के मुताबिक तीव्रता 2.8 थी और केंद्र उत्तरी दिल्ली में 5 किमी गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली सिस्मिक जोन-IV में आती है, इसलिए विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह देते हैं।